पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबाल प्रतियोगिता बगड़ी नगर ने जीती

वॉलीबाल प्रतियोगिता बगड़ी नगर ने जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ी नगर. कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खेल उत्सव-2014 के तहत चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार की रात्रि में समारोहपूर्वक समापन हुआ। नेहरू युवा केन्द्र पाली, रामदेव स्पोर्टस क्लब बगड़ी एवं श्री सुदर्शन युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रही खेलकूद उत्सव-2014 के तहत तीन दिवसीय डे-नाईट खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबलों का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता संयोजक जितेंद्रसिंह चावड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में 23 वाॅलीबाल की, चार फुटबॉल की छह कबड्डी की टीमों के बीच मुकाबले हुए। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में भावना व्यास क्लब बगड़ी ने खिताब जीता तथा रामदेव स्पोर्टस क्लब टीम उपविजेता रही। कबड्डी में प्रथम सेहवाज क्लब तथा रामदेव स्पोर्टस क्लब द्वितीय स्थान पर रहा। अंकित जोशी, गणपतलाल नरपतसिंह प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। इस अवसर पर भंवरसिंह, समाजसेवी डायाराम माली, मिश्रीलाल सीरवी, राजूराम पंवार,विजयराज भट्ट, उत्तमचंद प्रजापत, रघुनाथ मेवाड़ा, लेखराज जोशी आदि मौजूद थे।