पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी में कंबल स्वेटर पाकर खुश नजर आई जरूरतमंद महिलाएं

सर्दी में कंबल-स्वेटर पाकर खुश नजर आई जरूरतमंद महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के वस्त्रदान अभियान के प्रेरित होकर शनिधाम ट्रस्ट ने बुजुर्ग महिलाओं को वितरित किए कंबल, स्वेटर समेत अन्य ऊनी वस्त्र

भास्करन्यूज | पाली

दैनिकभास्कर की ओर से चलाए जा रहे वस्त्रदान अभियान को लेकर शनिधाम ट्रस्ट की ओर से जिले के आलावास गांव स्थित गुरुकुल आश्वासन बाल ग्राम संस्थान में विधवा वृद्ध महिलाओं के लिए कंबल-स्वेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सर्दी के मौसम में हर साल श्रीशनिधाम ट्रस्ट के प्रणेता दाती महाराज की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं ऊनी वस्त्र वितरित किए जाते हैं, ताकि असहाय एवं बेसहारा बुजुर्ग महिलाएं सर्दी से अपना बचाव कर सके। समारोह में दाती महाराज ने आलावास समेत आसपास के गावों से आई असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को कंबल एवं ऊनी वस्त्र के साथ साड़ियां भेंट की। इस मौके पर जिलेभर की ग्राम पंचायतों की ग्राम समन्वयक भी मौजूद थीं।

अबतक वितरित किए 8 हजार से अधिक ऊनी वस्त्र : शनिधामट्रस्ट की ओर से जिले में इस सर्दी के मौसम में लगाए तीन शिविरों में अब तक 8 हजार से अधिक जरूरतमंदों बुजुर्गों को ऊनी कंबल, स्वेटर कपड़े वितरित किए जा चुके हैं। शनिधाम ट्रस्ट एवं गुरुकुल आश्वासन बाल ग्राम संस्थान के प्रणेता महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज ने गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के 57 ग्राम पंचायतों से आई 1200 से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को कंबल एवं स्वेटर भेंट किए।

मातृभूमि की सेवा हमारा कर्तव्य है : दाती महाराज

समारोहके दौरान दाती मदन महाराज ने कहा कि राष्ट्र मातृभूमि की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। बुजुर्ग महिलाएं माता के समान हैं। यह सौभाग्य की बात है कि बुजुर्ग माताओं की सेवा का अवसर मुझे मिला है। महाराज ने कहा कि दान देने वाले से दान लेने वाला महान होता है, क्योंकि वह दानदाता को पुण्य कमाने का मौका प्रदान करता है। इस अवसर पर गुरुकुल आश्वासन बाल ग्राम संस्थान की निदेशिका मां श्रद्धा, मां ध्यान, बीएल मोहिल, सोनल शर्मा, उदयसिंह जैतावत, डॉ. मुन्नालाल चौहान, राजकिशन परमार दिलीप पंवार समेत कई नागरिक मौजूद थे।

पाली. कंबल वितरित करते दाती महाराज।