- Hindi News
- सैकंड ग्रेड शिक्षकों के फार्मों की जांच पूरी, मैरिट से होगा मंडल आवंटन
सैकंड ग्रेड शिक्षकों के फार्मों की जांच पूरी, मैरिट से होगा मंडल आवंटन
...तो मिल सकता है ससुराल वाला जोन
आवंटन
सैकंडग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित किसी महिला अभ्यर्थी का विवाह यदि आवेदन भरने के बाद हुआ है तो उसे मांगने पर ससुराल वाला जोन मिल सकता है। वर्ष 2010-12 की नियुक्तियों में भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से जोन आवंटन का यही फार्मूला अपनाया गया था। राज्य में सैकंड ग्रेड के कुल 9447 अध्यापकों को नियुक्तियां दी जानी हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को सामाजिक विज्ञान को छोड़ अन्य सभी विषयों के 8700 फार्म मिले हैं, जिनकी जांच का काम पूरा कर लिया गया है। फार्मों की फीडिंग कंप्यूटर में की जा रही है। उसके बाद कंप्यूटर से ही मंडल आवंटित किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार इसके चलते जोनवार अभ्यर्थियों की छंटनी होगी। उसके बाद कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर के माध्यम से उच्च मैरिट वाले सबसे ऊपर जाएंगे। पहले उन्हें नियुक्तियां मिलेगी। पद रिक्त नहीं होने पर नीचे की मैरिट वालों को दूसरे मंडल में शिफ्ट किया जाएगा। डीईओ नूतनबाला कपिला का कहना है कि फिलहाल उनके पास इस तरह के आदेश तो नहीं मिले हैं, मगर निदेशालय स्तर पर ऐसा निर्णय होने की जानकारी है। आदेश आने के बाद ही वे ज्यादा बता पाएंगे।
पहलेअधिक अंक वाले को मिलेगा मनचाहा जोन
आवेदनमें स्थायी पते के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, विधवा, परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक, विकलांग आदि के लिए रिक्त पदों के विज्ञापन के अनुसार मंडल आवंटन होगा। किसी मंडल में विज्ञापित रिक्त पदों से अधिक आशार्थी होने पर लिखित परीक्षा में अधिक अंक लाने वालों को स्थायी पते वाला जोन दिया जाएगा। फिर कम अंक वालों को पास का जोन मिलेगा।
विवाहिता को करना होगा आवेदन
ससुरालवाला मंडल लेने के लिए विवाहित महिला को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को आवेदन करना होगा। बताया जाता है कि कि इसमें सरकार शिथिलता देती है। पिछली नियुक्तियों में भी ऐसे काफी प्रकरण आए थे, जिनमें ऐसी महिलाओं को ससुराल वाला मंडल दिया गया था।