पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरएसएस का प्रांत स्तरीय प्रवास आज से

आरएसएस का प्रांत स्तरीय प्रवास आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का प्रांत स्तरीय प्रवास इस बार पाली में 12 से 16 दिसंबर तक होगा। संघ के अखिल भारतीय सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी के सानिध्य में महेश वाटिका में हो रहे इस प्रवास के दौरान राजस्थान के विभिन्न संघ प्रांतों के पदाधिकारी कार्यकर्ता पाली पहुंचेंगे। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान संघ के अखिल भारतीय स्तर के कुछ अन्य पदाधिकारियों के भी यहां पहुंचने की संभावना है।

शेष|पेज14

इसबीच गुरुवार को राजस्थान प्रांत संपर्क प्रमुख राजेंद्र सिंह भी पाली पहुंच गए। उन्होंने शाम को जिले के विधायकों के साथ गोपनीय बैठक भी ली और विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक जुटाया।

आरएसएस के स्थानीय कार्यालय केशव भवन में गुरुवार को पाली, जालोर तथा सिरोही के भाजपा विधायकों की गोपनीय बैठक हुई। माना जा रहा है कि उनको संघ की नीतियों के साथ आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, सिरोही विधायक गोपालक राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, आबूरोड विधायक समाराम गरासिया मौजूद थे।