- Hindi News
- अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण आज
अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र वितरण आज
पाली. जिलासमान परीक्षा योजना के तहत 15 दिसंबर से आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए शुक्रवार को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल नरवाल ने बताया कि समान परीक्षा योजना के तहत अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए नोडल केंद्रों से संस्था प्रधानों को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। शहर में सुल्तान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन को नोडल केंद्र बनाया गया है। साथ ही जिले के लिए प्रबोधक केंद्र से प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा।
नरवाल ने बताया कि जिलेभर में दस प्रबोधक केंद्र बनाए गए हैं। गौरतलब है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी।