पाली. जिले में पिछले छह दिनों में 5 डिग्री तापमान गिर गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री पर दर्ज किया गया है। गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।
रात को ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का असर और बढ़ गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 28.0 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 14 दिसंबर के बाद उत्तर मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादल भी छाए रहेंगे तथा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
हिल स्टेशन माउंट आबू का न्यूनतम पारा पहुंचा चार डिग्री पर
हिल स्टेशन माउंट आबू का पारा 4 डिग्री पर स्थिर है। तापमान में हुई गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है। तापमान गिरने से माउंट आबू समेत जिलेभर में सर्दी का असर तेज हो गया है। हिल स्टेशन पर सवेरे वादियों पर हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं लोग भी दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सवेरे धूप निकलने के बाद ही पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल नजर रही है।
शाम के समय चलेंगी तेज हवाएं
शुक्रवार को 15 से 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं आर्द्रता भी 25 से 30 प्रतिशत के करीब रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 दिसंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा।
पिछले 6 दिनों का तापमान, तिथि न्यूनतम अधिकतम
6 दिसंबर 9.4 28.6
7 दिसंबर 8.8 28.0
8 दिसंबर 8.8 29.0
9 दिसंबर 8.4 28.8
10 दिसंबर 5.4 28.4
11 दिसंबर 4.4 28.0