पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेन समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

सेन समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सेनसमाज के लोगो ने झीतड़ा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को एसपी अनिल कुमार टांक को ज्ञापन सौंपा। सैन समाज के अमृतलाल ने बताया कि झीतड़ा गांव में धीनावास निवासी श्रवण सैन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में दो लोगो को ही गिरफ्तार किया गया है, शेष आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया की एसपी से शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र सैन, मनीष पंवार, दिलीप सैन, जवरीलाल, रमेश सैन, रामेश्वर सैन विनय कुमार सहित अनेक समाज बंधु मौजूद थे।