गर्ल्स कॉलेज में भी प्रदर्शन, कुंपावत बंधुओं के स्वस्थ होने की कामना की
दीपक
सोनी हत्याकांड छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों को गोली मारने के मामले में आक्रोशित हुई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर चूडिय़ां तोड़क कर अपने गुस्से का इजहार किया। इन महिलाओं ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं शहर में शुक्रवार को कई अन्य संगठनों ने भी दीपक
सोनी को श्रद्धांजलि दी तथा कुंपावत बंधुओं के शीघ्र ही स्वास्थ होने की कामना की। कांग्रेस नेता शर्मिला राजपुरोहित सुशीला वर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंची। महिलाओं ने तत्काल हत्यारों को पकड़ने की तख्तियां अपने हाथों में थाम रखी थीं। इन महिलाओं ने मुख्य द्वार पर ही अपने साथ लाए डिब्बों में रखी चूडिय़ों को तोड़कर घटना पर विरोध जताया। महिलाओं ने राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया और शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की। ज्ञापन में हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। संगठन की ओर से इस पूरी घटना पर अपनी ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच कर तथ्यों को सामने लाने की भी बात कही गई है।
स्कूलमें हुई शोकसभा : लोढ़ाबाल निकेतन स्कूल के छात्रों ने अपने स्कूल के पूर्व छात्र दीपक सोनी की लुटेरे द्वारा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया। विद्यालय के प्रवक्ता नवीन तिवारी ने बताया कि इस मौके पर स्कूल के संचालक हीरालाल, प्रधानाचार्य दीपेंद्र सहित विद्यालय के समस्त स्टॉफ और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दीपक सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हत्याकांड
दीपक सोनी
पाली. गर्ल्सकालेज की छात्राओं की ओर से भी दीपक सोनी हत्याकांड मामले को लेकर शुक्रवार को कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन किया गया। कॉलेज छात्रसंघ की ओर से हत्यारों को शीघ्र पकड़ने के साथ छात्र नेता कुंपावत भाइयों के भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। छात्रसंघ अध्यक्ष नीतू राजपुरोहित के नेतृत्व में छात्राओं ने प्रदर्शन किया और बीच बाजार होने वाली इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर नियंत्रित करने की पुलिस से मांग की।
कई संगठनों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन
लगातारबढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर युवा शक्ति संगठन और स्वर्ण ब्राह्मण एकता महासभा की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा र