पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान शिविर आज

रक्तदान शिविर आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्तदान शिविर आज

पाली | बिहारसंस्कृति सेवा समिति के बैनर तले रविवार सुबह 10 बजे बांगड़ हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एसएन झा तथा प्रवक्ता सत्यकुमार झा ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानचंद पारख, चेयरमैन महेंद्र बोहरा वाइस चेयरमैन मूलसिंह भाटी होंगे। शिविर में कई समाज बंधु रक्तदान करेंगे। इसकी तैयारी में आलोक कुमार, एके घोष, प्रेम कुमार, वेदानंद ठाकुर, बीके झा, राजेश कुमार, राहुल कुमार, अभय शर्मा आदि जुटे हुए है। शिविर को लेकर शनिवार को कार्यकर्ता समाजबंधुओं के घर-घर पहुंचे तथा रक्तदान के लिए उन्हें प्रेरित किया।