गंदा पानी जमा होने से परेशानी
पाली | शास्त्रीनगर के मोहल्लेवासियों ने शनिवार को नगर परिषद चेयरमेन महेंद्र बोहरा को ज्ञापन सौंपकर समय पर नालियों की सफाई करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि पटेल छात्रावास के पास पिछले लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से नालियों का गंदा पानी खाली पड़े प्लॉट में जमा हो रहा है। समय पर नालियों की सफाई नहीं होने से आसपास के क्षेत्र में मच्छर पनप रहे है। जिसके कारण हर समय बीमारियां होने का खतरा रहता है। उन्होंने चेयरमैन से समय पर नालियों की सफाई करवाने की मांग की। ज्ञापन पर मोहम्मद मजीद, भंवरलाल, मोहम्मद अली, खुर्शीद आलम, तरुण भाटी मदीना बानो सहित कई मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षर हैं।