स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण संपन्न
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का जिला मुख्यालय पर चल रहा पालनहार ग्रुप प्रशिक्षण शिविर शनिवार काे जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक दिलीप कर्मचंदानी सहायक परियोजना समन्वयक कमला भादिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ। स्काउट गाइड के समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्काउट गाइड में बहुत अधिक आत्मबल होता है। साथ ही वह ईमानदार व्यक्तित्व का धनी होता है। इसलिए किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का वो हंसकर मुकाबला कर देता है। शिविर संचालक रामपाल वैष्णव ने बताया कि शिविर के दौरान स्काउट गाइड को स्काउट की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। साथ ही स्काउट गाइड को विशेष गुर भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में कैलाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वंदना, जब्बरसिंह राठौड़ गोपालाल पंवार मौजूद थे।