पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर का आयोजन

चिकित्सा शिविर का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | भारतीयरेडक्राॅस सोसायटी की आेर से शनिवार को निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जेपी उदावत ने बताया कि यह शिविर विधायक ज्ञानचंद पारख के दोहिते भव्य चौपड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर राजेश चौपड़ा द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में गुर्दे के 12 ऑपरेशन किए गए। राठौड़ ने बताया कि इस शिविर में अहमदाबाद शाल हॉस्पिटल के डॉ. प्रकाश चौधरी, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. दिनेश सारडा, डॉ. प्रभुदयाल डॉ. नेगी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर को सफल बनाने के लिए सोसायटी के सचिव मनोहर बलाई, जगदीश गोयल, नवनीत लढ्ढ़ा, बाबूलाल गुप्ता, अमरचन्द, धर्मेंद्र कोठारी दिनेश पंवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।