- Hindi News
- रेलकर्मियों के आश्रितों की बंद पेंशन दोबारा चालू
रेलकर्मियों के आश्रितों की बंद पेंशन दोबारा चालू
रेलकर्मियों के आश्रितों की बंद पेंशन अब दोबारा चालू कर दी गई है। रेलवे में एक अप्रैल 2004 के बाद नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम में शामिल किया गया था। इनमें से कुछ रेल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। ऐसे में कर्मचारी के आश्रितों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई थी। इस बारे में रेलवे मंडल ने आदेश जारी किए हैं।
बांगड़कॉलेज में परीक्षाएं 18 से
पाली | बांगड़कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। प्राचार्य सुशीला राठी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाएं 25 फरवरी को संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि जीवन विज्ञान एवं जैन विद्या विषय की जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रायोगिक परीक्षा बीए तृतीय वर्ष 18 19 फरवरी, द्वितीय वर्ष की 23 फरवरी प्रथम वर्ष की 24 25 को आयोजित की जाएगी।