- Hindi News
- संस्था प्रधानों को 28 तक देनी होगी लापरवाह विद्यार्थियों की सूची
संस्था प्रधानों को 28 तक देनी होगी लापरवाह विद्यार्थियों की सूची
पाली | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद जारी है। बोर्ड ने 28 फरवरी तक सभी संस्थाप्रधानों से 10वीं 12वीं कक्षा के लापरवाह विद्यार्थियों के नाम मांगे हैं। विद्यालय से पृथक होने, उपस्थिति कम रहने, आवेदन पत्र निरस्त होने या अन्य कारणों से प्रवेश पत्र रोकने से संबंधित विद्यार्थियों की जानकारी बोर्ड के पास भेजनी होगी। जानकारी के अनुसार जल्द ही 10वीं 12वीं कक्षा के परीक्षा प्रवेश पत्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। संबंधित संस्थाप्रधान या अग्रेषण अधिकारी पूर्व में मिले आईडी-पासवर्ड से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर हार्ड कॉपी निकालेंगे तथा इसे प्रमाणित कर वितरित करेंगे।