पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाता योजना शुरू

डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाता योजना शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाक विभाग की ओर से बेटियों की समृद्धि के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत परिजन अपनी 10 वर्ष उससे कम उम्र की बच्ची के नाम खाता खुलवा सकते है। इसके के तहत दिसंबर 2003 के बाद जन्मी बेटियों के नाम खाता खुलवाया जा सकता है। इस खाते एक वर्ष में न्यूनतम 1000 रुपए अधिकतम 1.5 लाख रुपए की राशि जमा करवा सकते हैं। इसके चलते जिले के प्रत्येक डाकघर में परिजनों को अपनी बेटियों के नाम से खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते पर साल 2014-15 के लिए सरकार 9.1 फीसदी ब्याज देगी। इस खाते की खासियत यह है कि पैसे जमा करवाने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत लाभ भी मिलेगा।