एसपी का जताया आभार
पाली | शिक्षासेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसपी अनिल कुमार टांक का आभार व्यक्त किया। परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्रसिंह गाेतरा ने बताया कि पिछले वर्ष पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रयुक्त फर्नीचर का भुगतान सात माह के अटका पड़ा था। परीक्षा के दौरान इस फर्नीचर का भुगतान संस्थाप्रधान के व्यक्तिगत खर्चे से किया गया था। इसके चलते संस्थाप्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसपी ने संस्था प्रधानों के खाते में फर्नीचर का सीधा भुगतान करवाया। इसके चलते परिषद के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवहरी शर्मा, बागडिय़ा स्कूल प्रधानाध्यापक भंवरलाल बालवंशी, टैगोर नगर स्कूल प्रधानाध्यापक सुमेर सिंह बोमादडा स्कूल प्रधानाध्यापक दीपक भाटी सहित कई संस्था प्रधानों ने एसपी का आभार जताया।