डिस्कॉमकर्मियों से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पाली| शराबके रुपए नहीं देने पर डिस्कॉम कर्मियों से मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिस पर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद कोतवाली थाने में दर्ज मामले के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। शेष दो आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात विवेक, कैलाश, जग्गू, अजीत सिंह कुलदीप सिंह ने डिस्कॉमकर्मी सोहनलाल और प्रमोद शर्मा से मारपीट की थी। मारपीट के बाद दोनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि इनमें से विवेक, कैलाश मेघवाल और जगदीश देवासी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन, अन्य आरोपियों की तलाश में इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर कोतवाली लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डिस्कॉम कर्मचारी सोहनलाल अभी भी अस्पताल में भर्ती है।