पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली के अक्षय जोशी की आईएफएस में 18 वी रैंक

पाली के अक्षय जोशी की आईएफएस में 18 वी रैंक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | भारतीयवन सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में पाली के अक्षय जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर 18 वी रैंक हासिल की है। बीएससी मेंं जयपुर विश्व विद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट रहे अक्षय इन दिनों मुंबई में आयकर निरीक्षक के पद पर सेवारत है। अपनी सफलता का श्रेय दादा शंकरलाल और माता शोभा को देते हुए अक्षय बताते है कि यह अखिल भारतीय परीक्षा इन्होंने रसायन शास्त्र जंतु शास्त्र विषयों से पास की है। टेनिस चेस खेलने और सिनेमा देखने के शौकीन अक्षय का मानना है कि नियमित अध्ययन और तय लक्ष्य से सफलता जरूर मिलती है। वैसे अक्षय राजस्थान परीक्षा सेवा में 176 वी रैंक हासिल कर चुके हैं। राजस्थान रोडवेज में डिपो मैनेजर और आरमेट में 5 वीं रैंक भी प्राप्त कर चुके है। अंतत: भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफल होने का सपना संजोए अक्षय परीक्षार्थी युवाओं को कड़ी मेहनत की सलाह देते हुए कहते है धैर्य भी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...