तेलियान फ्रेंड्स क्लब ने की कब्रिस्तानों की सफाई
पाली | तेलियानफ्रेंड्स क्लब की ओर से चल रहे सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को कब्रिस्तानों की सफाई कर श्रमदान किया। क्लब के सदस्यों ने कब्रिस्तान उगी घास को हटाया। साथ ही कब्रिस्तान का कोना-कोना साफ किया। सफाई अभियान में पार्षद विनोद मोदी, समाज सेवी नजीमुद्दीन बैलीम, मोहसीन खत्री, वाशिम खोखर, सुल्तान खत्री, क्लब के अध्यक्ष अनवर खत्री, उपाध्यक्ष आमीन गौरी, सचिव वकार गौरी, शाहिद खोखर, महासचिव तौसिफ अशरफी, शानू अंसारी नदीम खोखर समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।