- Hindi News
- National
- नगर परिषद के बजट को लेकर बैठक आज, विपक्ष समितियों को लेकर कर सकता है हंगामा
नगर परिषद के बजट को लेकर बैठक आज, विपक्ष समितियों को लेकर कर सकता है हंगामा
पाली | नगरपरिषद शहर के विकास को लेकर नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा की ओर से बोर्ड के वित्त वर्ष 2016-17 के बजट को लेकर नगर परिषद सभागार में बैठक होगी। बैठक में चेयरमैन बोहरा द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। साथ ही नगर परिषद की आमदनी को लेकर भी किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। इधर, बजट बैठक को लेकर विपक्ष ने भाजपा शासित बोर्ड को घेरने के रणनीति तय कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पार्षद प्रतिपक्ष नेता भंवर राव के नेतृत्व में पिछले काफी समय से नगर परिषद में नहीं बनी समितियों को लेकर विरोध जताएगी। साथ ही शहर में रुके पड़े विकास कार्यों नगर परिषद की आमदनी को लेकर भी घेरने का प्रयास होगा। बताया जाता है कि इस बार नगर परिषद की ओर से बजट में पिछले वर्ष के मुकाबले में कमी होगी।
शेष|पेज16
इससेपूर्व वर्ष 2015-16 की बजट बैठक में नगर परिषद की ओर से 1 अरब 43 करोड़ 76 लाख 62 हजार रुपए का बजट पेश किया था। बजट बैठक में भाजपा पार्षदों के साथ कांग्रेस पार्षदों को आमंत्रित किया जा चुका है।
बजट को लेकर चेयरमैन ने ली भाजपा पार्षदों की बैठक
नगर परिषद सभापति कक्ष में शुक्रवार शाम को भाजपा नीत पार्षद दल की चेयरमैन महेंद्र बोहरा ने बैठक ली। बैठक में परिषद की साधारण सभा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही प्रस्तावित बजट के सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान चेयरमैन बोहरा ने पार्षदों से तैयार किए गए बजट के प्रति सुझाव भी मांगे। बैठक में डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी, पार्षद राकेश भाटी, स्वाति भाटी, कन्या मेघवाल, किरण देवी, तारादेवी, पानी देवी, अनवर अली, मोहनलाल, कृष्णा कंवर, ओम प्रकाश, सवाई सिंह, मुकेश गोस्वामी, जसवंता, सुरेश चौधरी, मोहित सोलंकी, अशोक बंजारा, सुल्तान सिंह, सुरेश पटेल, अशोक बाफना विकास बुबकिया समेत सभी भाजपा पार्षद मौजूद थे।