पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातड़िया में बाइक सवार युवक पर पैंथर का हमला

रातड़िया में बाइक सवार युवक पर पैंथर का हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सेंदड़ाक्षेत्र में पैंथर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आबादी क्षेत्र में आने और लोगों पर हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही है। रविवार देर रात रातडिय़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर पैंथर ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे ब्यावर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन में यह पैंथर के हमले की दूसरी घटना है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में जवाई क्षेत्र अौर सेंदड़ा के पहाड़ी इलाकों में पैंथरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सेंदड़ा क्षेत्र में ही इनके हमले की घटना बढ़ने का मुख्य कारण इनके हैबिटॉट कॉरिडोर में असंतुलन को माना जा रहा है। इस क्षेत्र में पैंथर परिवारों को तो खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल रहा है और ही रहने के लिए सुरक्षित स्थान।

ऐसे में यह आबादी क्षेत्र में घुसकर इंसानों और मवेशियों पर हमला कर इन्हें अपना शिकार बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...