पाली | माध्यमिकशिक्षा विभाग में कार्यरत 218 एचएम को अब पूरा वेतन मिलेगा। दो साल का प्रोबेशन काल पूरा करने पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इनके स्थायीकरण आदेश जारी किए है। इन प्रधानाध्यापकों को अब ग्रेड पे -5400 सहित नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।