पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिफाइनरी की मांग पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन आज

रिफाइनरी की मांग पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानके पचपदरा में रिफाइनरी लगाने के लिए रिफाइनरी बचाओ अभियान समिति की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम संयोजक केवलचंद गुलेच्छा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस नेता मदनसिंह जागरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पाली विधानसभा क्षेत्र पाली रोहट की पानी, बिजली की दरों में बढ़ोतरी खाद्य सुरक्षा, प्रदूषण, खनन, पेंशन आदि अनेक समस्या काे लेकर भी ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के पचपदरा में कांग्रेस के कार्यकाल में रिफाइनरी लगाने की स्वीकृति जारी की थी। भाजपा राज में अभी तक रिफाइनरी अटकी हुई है। इसको लेकर कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आमसभा का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्शन में नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई, सीताराम शर्मा, मोहन हटेला, जोगाराम सोलंकी, जीवराज बोराणा, शहर अध्यक्ष प्रकाश सांखला, साबिर मोतीवाला, शर्मिला राजपुरोहित, सुमित्रा जैन, नीलम बिड़ला समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...