मत्स्य विकास अधिकारी पाठ्यक्रम में संशोधन
पाली | राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से मत्स्य विभाग में मत्स्य विकास अधिकारी पदों के लिए होने वाली संवीक्षा परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित पाठ्यक्रम गुरुवार को जारी हुआ।
आयोग सचिव के मुताबिक संशोधित पाठ्यक्रम www.rpsc.rajasthan.gov.in पर मत्स्य विकास अधिकारी, मत्स्य विभाग, 2014 के नाम से उपलब्ध करा दिया गया है।