कोर्ट में एपीपी बने भाजपा के प्रताप चौहान ने पार्षद पद से दिया इस्तीफा
नगरपरिषद के वार्ड 12 से भाजपा से जीते पार्षद एडवोकेट प्रताप चौहान ने अपर लोक अभियोजक नियुक्त होने पर शुक्रवार को उन्होंने पार्षद पद से त्यागपत्र दे दिया है। चौहान ने अपना त्यागपत्र नगरपरिषद के चेयरमैन महेंद्र बोहरा को सौंपा। बोहरा ने इसे अपनी तरफ से मंजूरी प्रदान करते हुए स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को भेज दिया है।
नियमानुसार अपर लोक अभियोजक बनने पर उनको दोनों में से एक पद छोड़ना जरूरी था। इसके चलते चौहान ने पार्षद पद को छोड़ दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधि एवं विधिक कार्य विभाग की ओर से हाल ही में जारी किए गए आदेश के अनुसार भाजपा पार्षद प्रताप चौहान को अपर लोक अभियोजन बनाया गया था। नियमानुसार एक व्यक्ति दो सरकारी पदों पर आसीन नहीं होने को लेकर उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन बोहरा के समक्ष पार्षद पद से इस्तीफा दिया। इस बारे में कई जनों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार को चौहान को पार्षद पद से त्यागपत्र दे दिया।
शेष|पेज16
भाजपाका संख्या बल घटा, अब 23 पार्षद ही भाजपा के
वार्ड संख्या 12 के पार्षद चौहान के इस्तीफा देने से भाजपा का एक पार्षद कम हो गया है। गौरतलब है कि नगर परिषद के चुनाव में भाजपा के 24 पार्षद, कांग्रेस के 17 और 9 पार्षद निर्दलीय के रूप में विजय हुए थे। हालांकि भाजपा का एक पार्षद कम होने से भाजपा के बोर्ड को खतरा नहीं है। चेयरमैन के लिए हुए चुनाव में भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीयों ने भी पूरा समर्थन दिया था।
वार्ड संख्या 12 में पार्षद को लेकर होंगे उपचुनाव
वार्ड संख्या 12 के पार्षद चौहान के इस्तीफा देने से अब पार्षद की दावेदारी के लिए उपचुनाव होंगे। इसको लेकर चेयरमैन बोहरा ने डीएलबी को पत्र भी भेजा है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद वार्ड संख्या 12 में पार्षद के लिए उपचुनाव होंगे।
वार्ड 12 से जीता था चुनाव