पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दक्षिण भारत की 13 दिन यात्रा कर सकेंगे 10 हजार 709 रुपए में

दक्षिण भारत की 13 दिन यात्रा कर सकेंगे 10 हजार 709 रुपए में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | भ्रमणकरने वाले लोगों के लिए आईआरसीटीसी की ओर से 13 दिन के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन 1 मार्च को जयपुर से रवाना हो कर तिरुपति, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, मैसूर और बैंगलोर का भ्रमण कराने के बाद 13 मार्च को जयपुर पहुंचेगी। किराया 10 हजार 790 रुपए होगा। इमसें खाना, नाश्ता, ठहरने और स्थानीय वाहन सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन 1 मार्च को चंडीगढ़ से रवाना हो कर इसी दिन जयपुर पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर मदन राम देवड़ा ने बताया बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट पर करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...