भाजपा कार्यकर्ता ट्रैफिक एएसआई सरेराह भिड़े
सूरजपोल चौराहे पर रेड सिग्नल पार करने पर पुलिस ने टोका तो, भाजपा कार्यकर्ता उतरा दुर्व्यवहार पर
भास्करसंवाददाता| पाली
सूरजपोलचौराहे पर सोमवार शाम 5 बजे रेड लाइट का सिग्नल होने के बाद भी बाइक से जेबरा लाइन पार करने की बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता यातायात पुलिस का एएसआई भिड़ गए। दोनों के बीच जोरदार तू-तू मैं-मैं भी हुई। इस घटनाक्रम को देख मौके तमाशबीन की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाइश कर दोनों को शांत कराया। घटनाक्रम के अनुसार भाजपा की पूर्व पार्षद का पुत्र भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र वैष्णव सोमवार शाम 5 बजे बाइक लेकर कचहरी रोड से अंबेडकर सर्किल की ओर जा रहा था। सूरजपोल के ट्रेफिक सिग्नल पर रेड लाइट का डिस्पले होने के बावजूद वैष्णव बाइक लेकर जेबरा लाइन पार कर गए। यह देख वहां मौजूद ट्रेफिक पुलिस के एएसआई भवानीसिंह ने उसे टोका, लेकिन तब तक वैष्णव चौराहा पार कर चुके थे। कुछ दूर निकलने पर बाइक एक तरफ खड़ी कर वैष्णव फिर से चौराहे पर पहुंचे और एएसआई से बहस करने लगे। दोनों के बीच चौराहे पर जोरदार कहासुनी हुई तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह देख अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाइश कर दोनों को शांत कराया।
कुछदिन पहले पार्षद ने होमगार्ड को फटकारा था
सूरजपोलपर ही कुछ दिन पहले भाजपा समर्थित पार्षद मुकेश गोस्वामी और वहां यातायात संचालन में लगे होमगार्ड के सदस्य के बीच भी जोरदार कहासुनी हुई थी। उन दोनों के बीच बहस का मामला एसपी तक भी पहुंचा था। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मस्तान बाबा इलाके में भी भाजपा नेता ट्रेफिक पुलिसकर्मी के बीच जोरदार नोकझोंक हुई थी।
पाली. सूरजपोल चौराहे पर एएसआई से बहस करता भाजपा कार्यकर्ता।