पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर से गिरी महिला ने बेटे को बचाया, खुद को ना बचा सकी

ट्रैक्टर से गिरी महिला ने बेटे को बचाया, खुद को ना बचा सकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरी लेने जा रही मां डेढ़ वर्षीय बेटा ट्रैक्टर से नीचे गिरे

भास्करन्यूज | बूसी

कितनाभी बड़ा संकट क्यों ना जाए लेकिन मां अपने बच्चों के हर मुसीबत से बचा ही लेती है। सोमवार को कस्बे के पास असंतुलित ट्रैक्टर से एक मां और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा नीचे गिर गए। वे दोनों ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में थे। इतने कम समय में मां संभली और बच्चे को दूर फैंक दिया लेकिन ट्रॉली का पहिया मां के ऊपर से होकर गुजर गया। मां को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे ओलियों के बास निवासी पपली देवी अपने पति शंकरलाल मेघवाल डेढ़ वर्षीय पुत्र हेमाशु के साथ ट्रैक्टर में बैठकर बजरी लेने जा रहे थे। राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के पास खड्डे की वजह से अचानक धक्का लगने से हेमाशु मां के हाथ से फिसल गया, जिसे बचाने के दौरान पपली देवी अपने पुत्र सहित नीचे गिर गई।

शेष|पेज14

महिलाने अपने पुत्र को ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से बचाने के लिए उसे दूर फैंक दिया, लेकिन उस पर से पहिया निकल गया। ट्रैक्टर चालक संभल पाता उससे पहले यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत महिला को जीप से पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। शेष|पेज14

लेकिनडॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे में हेमाशु को भी मामूली चोट आई है। महिला के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हादसे में घायल हिमांशु।

खबरें और भी हैं...