पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधाकृष्ण महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा आज से

राधाकृष्ण महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा आज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वाधान मे गोवत्स राधाकृष्ण महाराज द्वारा शनिवार से अग्रसेन वाटिका में आठ दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। समिति के परमेश्वर जोशी ने बताया की समिति ने भागवत कथा को लेकर कमेटियां गठित कर कार्यकर्ताओं को काम सुपुर्द कर दिया है। अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समिति के कई कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर निमंत्रण दे रहे है। कार्यक्रम के पहले दिन महाराज के आगमन पर सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पानी दरवाजा स्थित गोपीनाथ मन्दिर से शुरू हो कर श्रीनाथजी की पोल, पल्लिवाल का बास, बादशाह का झण्ड़ा, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, वैंकटेश मार्ग होते हुए पुन: अग्रसेन वाटिका आकर संपन्न होगी।

प्रतिदिननिकालेंगे प्रभात फेरी : कार्यक्रमको सफल बनाने के लिए समिति की ओर से सुबह 6 बजे से राधाकृष्ण महाराज अपने भक्तों के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे। प्रभात फेरी अलग अलग दिन अलग अलग क्षेत्रों से निकाली जाएगी। जिसमें क्षेत्र वासियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीले चावल दिए जाएगे।

शहर के पांच हजार लोग लेंगे भाग

श्रीमदभागवत कथा में शहर के 5 हजार से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को घर घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही कथा में आने का आग्रह भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में महाराज द्वारा नानीबाई का मायरा एवं अन्य कथाओं के साथ आध्यात्मिक चेतना का संचार किया जाएगा। साथ ही गौ रक्षा का संदेश दिया जाएगा।

पाली. भागवत कथा को लेकर सजाया गया पांडाल। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...