पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला की घर या रास्ते में मृत्यु की सूचना देने वाले को मिलेगा 200 रु का रिचार्ज

महिला की घर या रास्ते में मृत्यु की सूचना देने वाले को मिलेगा 200 रु का रिचार्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यमें मातृ मृत्यु दर को कम करने और उसकी सही दिशा में समीक्षा करने के लिए चिकित्सा विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत 15 से 49 वर्ष की महिला की घर या फिर रास्ते में मृत्यु होने की सूचना देने पर व्यक्ति को 200 रुपए का मोबाइल रिचार्ज दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मातृ मृत्यु दर की समीक्षा के लिए और इसे कम करने के लिए अब निदेशालय की ओर से सामान्य नागरिकों को भी शामिल कर रही है। अधिकारियों के अनुसार 15 से 49 महिला के मृत्यु की सूचना 24 घंटे में देने पर व्यक्ति को 200 रुपए का मोबाइल रिचार्ज मिलेगा। इसके लिए व्यक्ति को इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 104 या फिर ई-मित्र के माध्यम से देनी हाेगी। शेष|पेज16

अधिकारियोंके अनुसार यह योजना 15 फरवरी से पूरे राज्य में लागू कर दी जाएगी।

पांचसदस्यीय टीम करेगी जांच, सौंपनी होगी पूरी रिपोर्ट : इसकेलिए ई-मित्र या 104 पर सूचना देने के बाद सूचना देने वाले व्यक्ति से महिला मृत्यु की पूरी सूचना लेकर उसकी जानकारी निदेशालय के साफ्टवेयर में देनी होगी। इसके बाद सीएमएचओ महिला मृत्यु की सूचना एएनएम, एलएचवी या फिर आशा द्वारा सत्यापित करवा इसकी पुष्टि कर इसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के माध्यम से देंगे। इसके लिए एएनएम, एलएचवी और आशा को तीन दिन के अंदर सीएमएचओ को पूरी जानकारी देने होगी। इसके बाद सीएमएचओ की ओर से दो दिन में इसकी अनुशंषा की जाएगी और इसके बाद एमडीआर नोडल अधिकारी द्वारा सीएमएचओ द्वारा जारी सूचना की अनुंशसा कर सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहित किया जाएगा।

पहलेआशा और आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं को ही मिलती थी राशि : मातृमृत्यु महिला की सूचना के लिए पूर्व में केवल आशा और आंगनवाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं को ही अधिकार था। इसके तहत यह राशि केवल उन्हें ही दी जाती थी। लेकिन अब इसमें आमजन को जोड़ने के लिए सामान्य व्यक्तियों को भी जोड़ने की पहल की गई है। अब जिले का प्रत्येक व्यक्ति इसकी सूचना निदेशालय को दे सकेगा।

- मातृ मृत्यु दर की सही समीक्षा हो और 15 से 49 वर्ष के बीच महिलाओं की होने वाली मौत का कारण सही सामने आए इसके लिए निदेशालय की ओर से यह पहल की गई है। इसके लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

कुमार पाल गौतम, कलेक्टर, पाली

सूचना की पुष्टि करनी होगी स्थानीय अधिकारियों को, इसके बाद रिचार्ज

टोलफ्री नंबर 104 या फिर ई-मित्र के माध्यम से शिकायत मिलने पर इसकी सूचना स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी। सीएमएचओ और अन्य स्थानीय अधिकारियों की ओर से सूचना की पुष्टि करने के बाद इसका सत्यापन करवा इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगे। इसके बाद ही सूचना देने वाले व्यक्ति को एसएमएस द्वारा मोबाइल रिचार्ज की सूचना दी जाएगी।

इधर, पाली में यह है स्थिति

{एनुअलहेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार जिला का मातृ मृत्यु दर का आंकड़ा प्रति लाख 222 है।

पहले आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ही मिलती थी राशि अब आम नागरिकों को भी जोड़ा

एसआर एस सर्वे के अनुसार 2011-13 के आधार पर राज्य की मातृ मृत्यु दर प्रति लाख 4000 थी। 2014-15 में 1302 मातृ मृत्यु की सूचना मिली जो 36 प्रतिशत थी। वहीं तीन साल में मातृ मृत्यु औसतन 25 से 30 प्रतिशत मातृ मृत्यु के आंकड़े सामने आए।

{24 घंटे में देनी होगी सूचना, 15 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में लागू होगी योजना

{ अब चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से मातृ मृत्यु दर की समीक्षा करने के लिए शुरू की नई पहल

खबरें और भी हैं...