पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए शिक्षा सत्र से ऑनलाइन जारी होगी छात्रों की टीसी

नए शिक्षा सत्र से ऑनलाइन जारी होगी छात्रों की टीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबतक सरकारी स्कूलों की नकारात्मक छवि ही सामने आती रही है, लेकिन आने वाले समय में एक ओर विद्यार्थियों को ऑनलाइन टीसी भी इश्यू होगी आैर ऑनलाइन ही स्कूल की आईडी पर हर कोई स्कूल में संचालित गतिविधियों की जानकारी भी कर सकेगा। शाला दर्पण के वेव-पोर्टल के माध्यम से पाली जिले सहित प्रदेश की सरकारी स्कूलें जुड़ने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा अभियान की इस मुहिम को पूरी होने के बाद स्कूलों का 90 प्रतिशत काम ऑनलाइन ही होगा। स्कूल में विद्यार्थी का चयन करके टीसी जारी करने का विकल्प वेव-पोर्टल पर होगा। जैसे ही इस पर क्लिक किया जाएगा, स्कूल का नाम और विद्यार्थी का बायोडाटा जाएगा। इसके बाद टीसी के विकल्प को क्लिक करेंगे तो टीसी जनरेट हो जाएगी। इस तरह से ऑनलाइन टीसी भी सामने जाएगी। बाद में विद्यार्थी चाहे तो इसे डाउनलोड कर उपयोग में ले सकता है।

देखीजा सकती है रिपोर्ट

शालादर्पण के जरिए ऑनलाइन फीडिंग कर स्कूल के शैक्षणिक सहशैक्षणिक, भौतिक संसाधनों, परीक्षा परिणाम, शिक्षकों की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। इन गतिविधियों को कोई भी अभिभावक आसानी से देख सकता है। राज्य स्तर पर नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक जस्साराम चौधरी के अनुसार सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों कर्मचारियों का विवरण भी मिलेगा। इसके अलावा स्थानांनतरण या नवनियुक्त कार्मिक के कार्यग्रहण के साथ कार्यमुक्ति भी ऑनलाइन हो जाएगी।



विद्यार्थी का पूरा बायोडेटा भी ऑनलाइन रहेगा।

खबरें और भी हैं...