- Hindi News
- National
- तन्नोट माता के दर्शन कर रहे थे पाली टायरफटने से कार पलटी, तीन घायल, एक की मौत
तन्नोट माता के दर्शन कर रहे थे पाली टायरफटने से कार पलटी, तीन घायल, एक की मौत
शहरसे चार दोस्त दो दिन पूर्व जैसलमेर घूमने के लिए निकले थे, रविवार को तन्नोट माता के दर्शन करने के बाद पाली लौटते समय हुए सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जैसलमेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। तीनों को जैसलमेर से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया। इधर, युवक की मौत के बाद परिवार में शौक फैल गया। शेष|पेज14
जानकारीके अनुसार मिल चाली निवासी अमितसिंह राजपूत, शिवाजी नगर निवासी अक्षय अरोड़ा, विपुल दवे और मयंक शर्मा शुक्रवार को पाली से कार लेकर जैसलमेर घूमने निकले थे। शेष|पेज14
रविवारको तन्नोट माता के दर्शन करने के बाद चारों दोस्त लोंगेवाला पहुंचे और पाली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शाम करीब 4:30 बजे जैसलमेर के समीप कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार पलटी खाकर सड़क के एक तरह गिर गई। इस सड़क हादसे में अमितसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अमित सिंह के शव को जैसलमेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी जैसलमेर और जोधपुर के लिए रवाना हो गए।
इधर,चारों का परिवार सदमें मे, जोधपुर और जैसलमेर के लिए निकले
इधर,इस सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार सदमे में गया। अमित के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो एक बार के लिए उन्हें इस बात का विश्वास भी नहीं हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अमित का परिवार जैसलमेर के लिए रवाना हुआ। वहीं तीन युवकों के परिवार के सदस्य शाम को जोधपुर पहुंचे।
दिन में फेसबुक पर पोस्ट की थी तीनों की तस्वीरें
लोंगेवालामें पहुंच तीनों ने मोबाइल से ली तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट की। इस पर उन्होंने अन्य दोस्तों को इस सफर का जिक्र करते हुए रात तक पाली पहुंचने की बात कहीं। लेकिन किसी को भी इसका अंदाजा नहीं था कि इस तरह की अनहोनी में एक की दोस्त की मौत हो जाएगी।