शहर के सभी चौराहों पर सजेगी फुलवारी, इसके बाद डिवाइडरों पर पौधरोपण
शहरपर लगे प्रदूषण के दाग धोने के लिए नगरपरिषद अब प्रमुख चौराहों को फुलवारी से सजाने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक चौराहे पर आकर्षक फूलों के पौधों वाले गमले लगाए जा रहे हैं, ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों पर्यटकों को खुशनुमा शहर होने का अहसास कराया जा सके। चौराहों पर बड़े आकार के गमले लगाने की शुरुआत सूरजपाेल चौराहे से कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि मार्च महीने तक ऐसे गमले सभी चौराहों पर लगा दिए जाएंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से शहर के सभी चौराहों तथा प्रमुख मार्गों के डिवाइडर का रंगरोगन कराने के बाद अब चौराहों की सुंदरता को लेकर गमले लगाने का प्रस्ताव लिया है। गमलों में लगे पौधों की देखभाल, सुरक्षा पानी की व्यवस्था भी नगर परिषद की ओर से की जाएगी।
नगर परिषद लगाएगी शहर के सभी चौराहों पर 64 बड़े गमले, फुलवारी की सुरक्षा के लिए स्टैंड ट्री गार्ड भी लगेंगे, प्रयोग के तौर पर सूरजपोल के निकट लगाया गया गमला।
सौंदर्यीकरण : नगरपरिषद लगाएगी शहर के चौराहों पर बड़े गमलों में फुलवारी, गमले की सुरक्षा के लिए स्टैंड ट्री गार्ड भी होगा, शुरुआत सूरजपोल चौराहे से
इन चौराहों पर प्राथमिकता से सजावटी पौधे-फुलवारी
नगरपरिषद की ओर से सभी चौराहों पर गमले लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है, लेकिन शहर के डागा सर्कल, विवेकानंद सर्कल, जयनारायण व्यास सर्कल, बांडी नदी के निकट, अहिंसा सर्कल, सूरजपोल, अंबेडकर सर्कल, गांधी मूर्ति सुभाष चौराहा समेत शहर के छोटे बड़े चौराहों पर गमले लगाए जाएंगे। इसके बाद परिषद शहर के डिवाइडरों पर सघन पौधरोपण की योजना भी बना रहा है।
प्रमुख चौराहों पर लगेंगे 64 गमले
नगरपरिषद के लिपिक मुकुंदबिहारी व्यास जगदीश कुमावत ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर अभी 64 गमले तैयार करवाए हैं। आवश्यकतानुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक गमला करीब 48 इंच का होगा। साथ ही इसके ऊपर 3 फीट का ट्री गार्ड लगाया जाएगा। गमले लगाने के लिए स्टैंड भी बनवाए गए है।
शुरू कर दिया है काम
^शहरके चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर बड़े गमले लगाने का प्रस्ताव लिया है। इनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाने के साथ पूरा संरक्षण किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर यह कार्य शुरू किया जा चुका है। -महेंद्र बोहरा, चेयरमैन नगर परिषद पाली