पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोधपुर और पाली के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई, घर से सीज किए घी के 28 डिब्बे

जोधपुर और पाली के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई, घर से सीज किए घी के 28 डिब्बे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें शुक्रवार को जोधपुर और पाली के मेडिकल विभाग के अधिकारियों ने शिवाजी नगर स्थित घर में छापा मारकर 28 घी के डिब्बे सीज किए। इसके साथ ही घी के दो सैंपल लेकर जांच के लिए जोधपुर भिजवा दिए गए है। अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों पूर्व जोधपुर डिप्टी सीएमएचओ वीके गौतम को पाली निवासी घनश्याम गौड़ के नकली घी का कारोबार मिलने की शिकायत मिली थी। इस पर उनके नेतृत्व में जोधपुर और पाली फूड इंस्पेक्ट की टीम गठित कर दोपहर करीब 1 बजे शिवाजी नगर स्थित उनके मकान में छापा मारा। जहां से अधिकारियों को 28 घी के डिब्बे मिले। इनमें से दो अलग-अलग ब्रांड के घी के डिब्बे थे। नकली घी के संदेह पर अधिकारियों ने 2 सैंपल लिए है। इसके साथ ही रिपोर्ट नहीं आने तक उन्हें सीज कर व्यापारी गौड़ को इन्हें आगे नहीं बेचने के लिए पाबंद किया है। जोधपुर और पाली की हुई इस संयुक्त कार्रवाई में जोधपुर के फूड इंसपेक्टर विजयकांत, राजेश दिनकर और पाली के फूड इंसपेक्टर दिलीपसिंह यादव और आनंद कुमार मौजूद थे।

^ घर में से ही व्यापारी घी का कारोबार संचालित कर रहा था। नकली घी होने के संदेह पर जोधपुर और पाली की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर घर पर छापा मारा और 28 घी के डिब्बे जब्त किए। सभी डिब्बों को सीज कर उन्हें आगे बेचने के लिए पाबंद किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिलीपसिंहयादव, फूड इंस्पेक्टर, पाली

गोदाम होने के बाद भी घर से चला रहे थे व्यापार

अधिकारियोंके अनुसार व्यापारी अनुज ट्रेडिंग कंपनी से फर्म को संचालित कर रहा था। इसके लिए उन्होंने गोदाम शिवाजी नगर में ही बना रखा था, लेकिन इसके बाद भी व्यापारी घनश्याम गौड़ घर से ही घी का कारोबार संचालित कर रहा था। उन्होंने बताया कि व्यापारी के घर से 23 डिब्बे जय किसान और 5 डिब्बे नन्हा गोपाल घी ब्रांड के मिले हैं।

घर में चला रहे थे घी का कारोबार

शिवाजी नगर स्थित मकान से घी के डिब्बे जब्त, सैंपलिंग लेते अधिकारी। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...