पाली| शाकद्वीपीयमग ब्राह्मण समाज संस्थान के तत्वावधान में रविवार को
पाली| शाकद्वीपीयमग ब्राह्मण समाज संस्थान के तत्वावधान में रविवार को पानी दरवाजा स्थित समाज भवन में सूर्य सप्तमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता विक्रम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेड़ता के भजन गायक सुमतिलाल शर्मा रजनीश शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही सुबह 8 बजे यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ पूर्ण होने पर शहर के कई मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगा। दोपहर को बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
सूर्य सप्तमी महोत्सव कल, तैयारियां जारी