रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 182
पाली | रेलयात्रियों के लिए आरपीएफ द्वारा टोल फ्री नंबर 182 स्थापित की गई है, जिस पर कोई भी यात्रा के दौरान उसके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या परेशानी के संबंध में मोबाइल से शिकायत कर सकता है।
तथा सहायता के लिए सूचना दे सकता है। यात्री इस टोल फ्री सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 से स्वयं के बचाव के साथ-साथ अपराधी असामाजिक तत्वों को पकड़वाने में मदद कर सकते हैं। टोल फ्री सुरक्षा हेल्पलाइन 182 रेल सुरक्षा बल कंट्रोल रूम अजमेर में स्थापित है, जहां 24 घंटे रेल सुरक्षा बल स्टाफ की तैनाती रहती है।