बढ़ती बिजली दरों को लेकर ज्ञापन सौंपा
बढ़तीबिजली की दरों प्रतिभूति राशि को लेकर पंचायत समिति सदस्य युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोवर्धन देवासी पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सांखला के नेतृत्व में निंबाडा भांगेसर के ग्रामीणों ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों पर अतिरिक्त प्रतिभूति राशि नहीं लेने की मांग की। बिजली चोरी करने वाले बड़े औद्योगिक कारखानों व्यापारियों पर कार्यवाही कर बिजली छीजत को रोका जावे बी.पी.एल. कनेक्शन धारकों को भी प्रतिभूति राशि जमा करवाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मासूम अली मेव, जयंतिलाल जोशी, पर्वत देवासी, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश राव, विनोद शर्मा, अरविंदसिंह, गुणेशराम, शकूर खां, भैराराम, मुकेश देवासी, पुसाराम देवासी, शंकरलाल, आशाराम, तुलसाराम, घेवरराम सुथार, रमेश सैन, घेवरचंद, सुरेश प्रकाशदास सहित कई ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाली. युवा कांग्रेस की ओर से डिस्कॉम एसई को दिया ज्ञापन। फोटो| भास्कर