पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्रवाई करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कार्रवाई करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार देर रात भी युवकों द्वारा किया गया था अभद्र व्यवहार

भास्करसंवाददाता |पाली

शहरके रामदेव रोड सिंधी कॉलोनी के लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर शुक्रवार को एसपी दीपक भार्गव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलोनियों के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बाइक पर सवार युवक तेज गति में कॉलोनियों में गाडिय़ां दौड़ाते हैं और राह चलती महिलाओं और लड़कियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी आती है। पूर्व पार्षद ललित प्रीतमानी सिंधी यूथ फेडरेशन के जय थावानी ने बताया कि इसको लेकर पूर्व में भी युवकों से समझाइश भी की गई, लेकिन वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

वहीं जय थावानी ने भी बताया कि ऐसे में पूर्व में चैन स्नैचिंग की घटनाएं भी हो चुकी है। इसके साथ ही ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। क्षेत्रवासियों ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्रवाई करने आैर रात्रि गश्त को बढ़ाने की मांग की। गौरतलब है कि गुरुवार रात भी कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने पर एक बार के लिए माहौल बिगड़ गया था। इस पर क्षेत्रवासियों ने कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था।

पाली. सिंधी कॉॅलोनी के नागरिकों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...