पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरस्कार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

पुरस्कार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्डकक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली 10 वीं 12वीं छात्राओं को 12 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को बालिया स्कूल में गार्गी प्रियदर्शनी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस पुरस्कार योजना के तहत जिले की 10वीं की 864 12वीं की 14 बेटियों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। इस बार 878 बेटियों को गार्गी प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के हंसराज बालिया स्कूल की प्रिंसीपल आशा सोनी ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, एसपी दीपक भार्गव, पार्षद जीवराज बोराणा पारस धारीवाल मौजूद थे। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा भारत की प्रथम विदुषी महिला के नाम पर दिया जा यह पुरस्कार 1997 में शुरू किया गया था। इस बार इन पुरस्कार के अलावा 2014 के पुरस्कारों की द्वितीय किस्त की राशि भी दी जाएगी। 2015 के पुरस्कारों की राशि बेटियों के अकांउट में जमा करवाई जाएगी। वही प्रियदर्शिनी पुरस्कार 2011 में शुरू किए गए थे।

14 बेटियों को प्रियदर्शिनी पुरस्कार

बसंतपंचमी के अवसर पर 14 बेटियों को प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिया गया। इन पुरस्कारों में 10वीं की प्रत्येक वर्ग से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, टीएसपी अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक छात्रा चयन करके उनके खाते में 75 हजार रुपये जमा करवायें जाएगे। साथ ही 12वीं की प्रत्येक वर्ग से एक छात्रा का चयन करके 1 लाख रुपये जमा करवाएं।

10वीं की बेटियों को दो किस्तों में 6 हजार 12वीं की बेटियों एक मुश्त 5000 का पुरस्कार

इसबार जिले की 10वीं की 405 बेटियों 12वीं की 459 बेटियों को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस बार बसंत पंचमी के मौैके पर आयोजित होने वाला सम्मान समारोह प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगें। गार्गी पुरस्कार के तहत 10वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को दो किस्तों में 6000 रुपये दिए गए। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को एक मुश्त में 5000 रुपये दिए गए। 12वीं की कला वर्ग की 250, विज्ञान वर्ग की 152 वाणिज्य संकाय की 57 छात्राओं को सम्मानित किया गया।

पाली. बालिया स्कूल में गार्गी पुरस्कार में मौजूद छात्राएं। फोटो| भास्कर

पाली. बालिया स्कूल में गार्गी पुरस्कार देते अतिथि।

किसे मिलता है इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड

{10वींबोर्ड में जिला स्तर पर (एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीजी, जनरल, विकलांग और अल्पसंख्यक) प्रत्येक वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 75000 रुपए और प्रशस्ति पत्र के रूप में यह पुरस्कार दिया जाता है।

{12वीं बोर्ड में जिला स्तर पर (एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीजी, जनरल, विकलांग और अल्पसंख्यक) प्रत्येक वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र के रूप में यह पुरस्कार दिया जाता है।

जानिए, क्याहै गार्गी पुरस्कार

{10वींऔर 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाता है।

{गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को 3000-3000 रुपए के दो किश्तें चैक के रूप में दी जाती है तथा एक प्रशस्ति पत्र भी मिलता है।

{इस बार 133 छात्राओं को पहली किश्त तथा 82 बालिकाओं को दूसरी किश्त के चैक दिए गए है।

खबरें और भी हैं...