पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट गिरोह के आरोपी को जेल भेजा

लूट गिरोह के आरोपी को जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान और गुजरात में कई वारदातें कबूली

रायपुरमारवाड़ | कारमें लिफ्ट देकर मारपीट एवं लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य की रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही लूट गिरोह के सदस्यों ने राजस्थान और गुजरात समेत अन्य कई राज्यों में लूट की वारदातों का अंजाम देने की बात भी स्वीकारी। जानकारी के अनुसार इस गिरोह के एक सदस्यों को कुजोता, शाहपुरा निवासी विजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया था। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर साेमवार को शाहपुरा जयपुर में दबिश देकर अन्य सदस्य दीपक सोनी पुत्र निरजंन लाल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जिस पर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। शेष|पेज16





जहांसे उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि आबूरोड में कार्यरत कर्मचारी पुख सिंह राजपुरोहित को 3 जनवरी को गिरोह के सदस्यों ने आबूरोड छोड़ने की बात कह उसे कार में बैठा लिया। गिरोह के सदस्यों ने रायपुर और बर के बीच पुख सिंह से मारपीट कर ढाई हजार रुपए मोबाइल एवं एटीएम कार्ड लूट रायपुर टोल से पहले ही उसे सड़क किनारे फेंक फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।



चार से अधिक राज्यों में लूट की वारदातों को दिया अंजाम

अन्तरराज्यीय लूट गिरोह के सदस्य दीपक सोनी ने पुलिस रिमांड के दौरान राजस्थान समेत चार से अधिक राज्यों में वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी। गिरोह के सदस्य ने बताया कि वह राजस्थान तथा गुजरात दो राज्यों में की गई करीब आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातों में शामिल था। उसने रायपुर, सैंदड़ा, पाली, हिम्मतनगर, स्वरूपगंज, पालड़ी एम (सिरोही), विजयनगर, ब्यावर आदि स्थानों पर की गई लूट की वारदातों में शामिल होना बताया। जबकि इसके पूर्व गिरफ्तार विजयसिंह ने उतर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात एवं राजस्थान चार राज्यों में की गई 29 वारदातों में शामिल होना बताया था।

खबरें और भी हैं...