पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीसी में सीईओ ने अधिकारियों से ली योजना की जानकारी

वीसी में सीईओ ने अधिकारियों से ली योजना की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन योजना को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केंद्र में वीडियो कांफ्रेंसिंग पर सीईओ आशुतोष गुप्ता ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में अपने-अपने कार्यों की आॅनलाइन फीडिंग मय फोटोग्राफ अपलोड करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री मंत्री मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप सप्ताह में एक दिन प्रभारी मंत्री जिले में इस योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक लेंगे। बैठक में सभी संबंधित विभाग को अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट डीपीआर गाइड लाइन के अनुरूप प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि भू-संरक्षण, जल संसाधन, पीएचईडी एवं वन विभाग के अधिकारियों को वर्तमान में डीपीआर के तहत जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्य करना होगा। कार्यों को लेकर मोबाइल एप्लीकेशन भी डवलप की जा रही है, इस एप्लीकेशन के माध्यम से कार्य की प्रगति एवं फोटोग्रॉफ्स अपलोड किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो विभाग समय पर फीडिंग का कार्य नहीं करेगा उस पर जिम्मेवारी तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



वीसी में उप वन संरक्षक बालाजी करी, एसीईओ हरिराम मीणा, पीडब्ल्यूडी एसई पीसी जैन, जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन हनुमानाराम, जिला परिषद एक्सईएन एके सोनगरा, निक के अधिकारी अनिल पुरोहित, एआरओ प्रदीप छाजेड़ हार्टिकल्चर के रामावतार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...