पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल कॉलेज की डीपीआर मंजूर होने के बाद अब बांगड़ का विस्तार होगा

मेडिकल कॉलेज की डीपीआर मंजूर होने के बाद अब बांगड़ का विस्तार होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीके रामासिया के निकट बनने वाले मेडिकल कॉलेज की डीपीआर मंजूर होने के बाद अब बांगड़ अस्पताल के विस्तार की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एचएससीसी कंपनी के दिल्ली से आए प्रतिनिधियों ने बुधवार को बांगड़ अस्पताल का निरीक्षण कर उसमें टीचिंग एरिया बनाने समेत किचन और लांड्री बनाने की भी बात कही। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के लिए 26 जनवरी को डीपीआर मंजूर कर दी गई थी अौर इससे पूर्व एचएससीसी कंपनी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल में 5 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैला होना जरूरी है। जबकि वर्तमान में बांगड़ अस्पताल ट्रोमा और एमसीएच सेंटर समेत 3500 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। यानि 1500 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में इसका विस्तार किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली से आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने बांगड़ अस्पताल का निरीक्षण किया।

कंपनीही करेगी बांगड़ अस्पताल का विस्तार

मेडिकलकॉलेज के लिए अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का विस्तार कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम ने एमएसीएच सेंटर के ऊपर टीचिंग एरिया, ट्रोमा के ऊपरी हिस्से में अलग से वार्ड बनाने की जानकारी दी। इसके साथ ही नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के पीछे वाली जमीन पर लांड्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। जिसमें उन्होंने वहीं पर किचन भी बनाने की इच्छा जाहिर की। इसके साथ ही टीबी अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर डॉक्टर रेजिडेंस बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। बांगड़ अस्पताल का यह सारा विस्तार मेडिकल कॉलेज बनाने वाली कंपनी की ओर से ही किया जाएगा।

1500 स्क्वायर मीटर में ऐसे होगा विस्तार

अधिकारियोंके अनुसार 1500 स्क्वायर मीटर में टीचिंग एरिया समेत रेजिडेंस के लिए क्वार्टर, वार्ड, किचन और लांड्री बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए अधिकारियों ने एमएसीएच सेंटर, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर और टीबी अस्पताल के पास वाली जमीन देखी है। अधिकारियों के अनुसार इन सभी का निर्माण संबंधित मेडिकल कॉलेज निर्माण कंपनी की ओर से ही किया जाएगा।

^मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल का विस्तार भी जरूरी है। इसके लिए दिल्ली से दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर इसके विस्तार का प्रस्ताव बनाया है। अभी अस्पताल 3500 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैला है। जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए यह क्षेत्र 5000 स्क्वायर मीटर जरूरी है। अस्पताल के विस्तार के दौरान टीचिंग एरिया, वार्ड, डॉक्टर रेजिडेंस, किचन और लांड्री आदि बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। -डॉ. एमएस राजपुरोहित, पीएमओ, बांगड़ अस्पताल

खबरें और भी हैं...