बिजनेस प्लस
पाली| शहरमें बुधवार को स्सेस गारंटी का शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन स्थानीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस राठौड़ के द्वारा किया गया। संस्थान के संचालक जितेंद्र शेखावत, गौरव खंडेलवाल एवं विरेंद्रसिंह ने बताया कि हमारे संस्थान में सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह, वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष मोतीसिंह, शिक्षाविद् अर्जुनसिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के लच्छाराम वागेला, लेखाकार रेलवे, मनमोहन खंडेलवाल के साथ एएसजी अस्पताल के मेनेजर रघुनाथसिंह, बीएल चौहान, मनमोहनसिंह, दीपक दवे एवं नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
सक्सेस गारंटी कांचिंग संस्थान का शुभारंभ