पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रजापति समाज ने श्रीयादे जयंती पर शहर में निकाली कलशयात्रा

प्रजापति समाज ने श्रीयादे जयंती पर शहर में निकाली कलशयात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापतिसमाज प्रजापति महासेना के तत्वावधान में बुधवार को इंद्रा कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर में श्री श्रीयादे माता जयंती के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में समाज की सभी महिलाएं लाल चूनरी में कलश धारण किए हुई थीं। यह कलशयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

कलश यात्रा के दौरान झांकियों के माध्यम से नारी उत्थान, नारी शिक्षा सामाजिक एकता का संदेश दिया। कलश यात्रा इंद्रा कॉलोनी मंदिर से प्रारंभ होकर सूरजपोल, सर्राफा बाजार, गोल निंबडा, पुराना बस स्टेंड, नवलखा रोड, रोटरी क्लब होते हुए इंद्रा कालोनी छात्रावास आकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह हीरा थावलिया, ओमप्रकाश जाटवा, मूलाराम चंदवाड़िया, राजूराम वरांदणा कलश धारी बालिकाओं काे सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभोग में समाज के 1 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुनील हाटवा, उपाध्यक्ष दिनेश वरांदणा, कोषाध्यक्ष भावेश वरांदणा, सचिव मुकेश बी हाटवा, मंत्री मोहनलाल कपूपरा, व्यवस्थापक मुकेश कुंडलवाल, दलपत रावरिया, जितेंद्र थावलिया चंपालाल कुंडलवाल सहित कई समाजबंधुओं का सहयोग रहा।

नशामुक्ति जांच शिविर: कार्यक्रमके दौरान डॉ कैलाश प्रजापति उनके सहयोगियों द्वारा नि:शुल्क नशा मुक्ति जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 107 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। साथ ही समाज के लोगों काे नशे से दूर रहने इनसे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।

आकर्षण का केंद्र रहा न्याव की झांकी

श्रीश्रीयादे माता की जयंती पर समाज द्वारा झांकी निकाली गई जिसमें न्याव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। न्याव की झांकी में शहरवासियों को मिट्टी के बरतन बनाने की कला बताई गई। इस कला को देखने के लिए झांकी के आस पास भीड़ लगी रही। इसी दौरान समाज की ओर से काली माता, श्री श्रीयादे माता, हनुमान, पार्वती, राधेकृष्ण, दुर्गा माता, राम दरबार, विष्णु लक्ष्मी, नरसिंह अवतार, शीतला माता सांई बाबा की झांकी भी निकाली गई। झांकी के दौरान भजन मंडली का आयोजन भी किया गया। जिसमें मनोज रिया शर्मा पार्टी ने कई भजनों की प्रस्तुति दी।

पाली. प्रजापत समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में उपस्थ्ित महिलाएं एव पुरुष।

खबरें और भी हैं...