पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूक बधिर स्कूली बच्चों को शनिधाम ने बांटी पाठ्यसामग्री

मूक बधिर स्कूली बच्चों को शनिधाम ने बांटी पाठ्यसामग्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | शनिधामट्रस्ट की तरफ से सोमवार को जयपुर की सेठ आनंदीलाल पौद्दार मूक बधिर संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को सोमवार को शनिधाम ट्रस्ट की ओर से स्कूली बैग, टिफिन, बोतल, पुस्तकें कॉपियां वितरित की गई। अपने हाथों में नया बैग तथा पाठ्य सामग्री देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज राजस्थानी के सानिध्य तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के मुख्य आतिथ्य में स्कूल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में संत राजस्थानी ने कहा कि इन बच्चों में ही भगवान बसता है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी लोगों को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा खर्च करना चाहिए। इससे पुण्य मिलता है। उन्होंने स्कूल के विकास में सदैव सहयोग के लिए तैयार रहने का वादा भी किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने कहा कि समाज की सेवा करने तथा सन्मार्ग की तरफ जाने का मार्ग बताने वाले ही सच्चे संत होते हैं। शनिधाम पूरे प्रदेश में पीड़ितों की सेवा करने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। परनामी ने ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भामाशाहों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे भामाशाहों को सम्मानित भी करेगी। इस दौरान स्कूल में अध्ययनरत लगभग 800 मूक बधिर बच्चों को स्कूल बैग, टिफिन, बोतल, पुस्तकें कॉपियां वितरित की गई। अंत में आश्वासन गुरुकुल की निदेशिका मां श्रद्धा ने मूक बधिर बच्चों की सेवा करने वाले शिक्षकों को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा युवा माेर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश ओझा भी मौजूद थे।

पाली. छात्रा को शिक्षण सामग्री वितरित करते दाती महाराज अन्य।

खबरें और भी हैं...