पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गो सेवा सर्वोपरि : रूपमुनि महाराज

गो सेवा सर्वोपरि : रूपमुनि महाराज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

जैनसंत रूपमुनि महाराज ने कहा कि गायों की सेवा सर्वोपरि धर्म है। वे पंचायत समिति परिसर में आयोजित प्रथम वर्षगांठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाय वर्तमान समय में लालन-पालन से वंचित है, जिस तरह हम मां-बाप की सेवा करते हैं। उसी प्रकार हमें गायों की सेवा करनी चाहिए। एक अकेला व्यक्ति सफल नहीं हो सकता, सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। अमरेश मुनि निराला ने कहा कि गो सेवा तथा माता-पिता की सेवा सर्वोपरि है। विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधी आमजन का सेवक होता है। प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत ने कहा कि उनके एक वर्ष के कार्यकाल में करीबन एक करोड़ बीस लाख रुपए के विकास कार्य पंचायत समिति क्षेत्र में करवाए गए हैं। इस अवसर पर सभापति महेंद्र बोहरा, बांता सरपंच समुंद्रसिंह, मारवाड़ जंक्शन सरपंच आशा सैनी, सुरेश गुंदेचा, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्रसिंह, उपप्रधान भंवरलाल मेघवाल, दिलीपसिंह, नवरतनमल गुंदेचा, शांतिलाल सुराणा, सुरेश मरलेचा आदि मौजूद थे।

मारवाड़ जंक्शन. पंचायत समिति परिसर में वर्षगांठ समारोह में मंचासीन रूपमुनि महाराज अतिथि। फोटो|भास्कर

खबरें और भी हैं...