पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस के सामने से भागे थे हार्डकोर अपराधी उसके साथी

जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस के सामने से भागे थे हार्डकोर अपराधी उसके साथी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिकथाना क्षेत्र के सरदार समंद मार्ग स्थित महाराणा प्रताप चौराहे के समीप भूखंडों के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी हार्डकोर अपराधी उसके साथी घटना के बाद पुलिस के सामने ही भागे थे, मगर पुलिस उसे पकड़ने का साहस नहीं कर पाई। औद्योगिक क्षेत्र थाने के सीआई अरविंद चारण का कहना है कि पुलिस के सामने से आरोपी निकले जरूर थे, मगर वे फरार होने में कामयाब हो गए। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। ज्ञात रहे कि सरकार समंद मार्ग पर 12 भूखंडों को लेकर तीन पक्षों के बीच चल रहे विवाद में तीनों पक्षों ने किराए के गुंडों को बुलाकर अपना कब्जा करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इस दौरान मौके से झाड़ियों में छिपाई लाठियां तथा लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार बरामद किए, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी।

शेष|पेज14



इसमामले को लेकर शनिवार रात को हार्डकोर अपराधी मोबिन खान सिंधी तथा क्षेत्र के नामी अपराधी सुरेंद्रसिंह राजपूत ने अपने 20 साथियों के साथ मिलकर निंबाडा गांव में रहने वाले सरदार खान, सलीम खान और अखलाक खान को घर से बाहर निकाल सरियों और लाठियों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसको लेकर औद्योगिक थाना क्षेत्र में शनिवार को ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वहीं औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश भी जारी है।

चौराहेपर आरोपियों ने पुलिस को ललकारा

बतायाजाता है कि हमला करने के बाद आरोपी धड़धड़ाते हुए महाराणा प्रताप चौराहे से होकर ही निकल रहे थे। इस दौरान चौराहे पर मौजूद औद्योगिक क्षेत्र थाने के कांस्टेबलों को आरोपियों ने ललकारा भी था। इधर, पुलिसकर्मियों का भी कहना है कि उन्होंने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में लाने में व्यस्त हो गए।

5दिन से खुले आम घूमते रहे आरोपी, हमले के बाद अब पुलिस तलाश रही

शनिवारशाम तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले एक हार्डकोर अपराधी समेत उसके 20 साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एक सप्ताह पूर्व भूखंडों पर कब्जा करने से उपजे विवाद के बाद हार्डकोर अपराधी समेत उसके अन्य साथी खुले आम हथियार लेकर घूमते रहे। इस दौरान पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अब तीन जनों पर जानलेवा हमला करने के बाद पुलिस उनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। इधर, स्थानीय पुलिस की भी भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय थाना पुलिस की मदद से ही क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है और आए दिन इस तरह के हमले हो रहे हैं।

राजनीतिकऔर पुलिस संरक्षण में बढ़ रहे हैं भूमाफिया

स्थानीयलोगों की माने तो राजनैतिक और पुलिस संरक्षण की वजह से भूमाफिया पनप रहे हैं। उन्होंने बताया कि भू माफियाओं का दबदबा होने के कारण ऐसे में पुलिस भी उनका कुछ भी नहीं कर पा रही है। स्थानीय लोगों ने तो यह तक बताया कि इनके खिलाफ कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल भी बना हुआ है। क्षेत्र में बढ़ रही इस वारदातों की मुख्य वजह स्थानीय लोग पुलिस को ही बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार भू माफियाओं के साथ इन पुलिसकर्मियों को देखा गया है। इतना ही नहीं इनके कब्जे किए भूखंडों अौर अन्य सरकारी संपत्तियों पर भी पुलिस का डेरा ही जमा रहता है। ऐसे में पुलिस इन पर तो सख्त कार्रवाई कर पा रही है और ही इन्हें हिरासत में ले रही है।

पुलिस जाब्ता रहा तैनात

शनिवारको हुई घटना के बाद भय का माहौल बना रहा। इसको लेकर क्षेत्र में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हार्डकोर नामी अपराधियों की जा रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है। अन्य लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही जिस भूखंड को लेकर विवाद पनपा था, वहां भी जाब्ता तैनात किया गया है और रात्रि गश्त को भी बढ़ा दिया गया है।

^ हमले के दोषी आरोपियों के खिलाफ तलाशी की जा रही है। घटना के बाद महाराणा प्रताप चौराहे पर कांस्टेबलों के सामने आरोपी जरूर निकले थे, मगर उस वक्त तक उनको वारदात के बारे में जानकारी नहीं थी। टीमें गठित कर आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। अरविंदचारण, थाना अधिकारी, औद्योगिक थाना क्षेत्र

^आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है। अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर भेजी गई है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -दीपक भार्गव, एसपी, पाली

खबरें और भी हैं...