विशेष योग्यजन विभाग के आयुक्त पुरोहित कल आएंगे पाली
पाली| निदेशालयविशेष योग्यजन विभाग के आयुक्त धन्नाराम पुरोहित रविवार को पाली आएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि आयुक्त पुरोहित सवेरे 11 बजे सर्किट हाउस में विशेष योग्यजनों की समस्याओं के निवारण के लिए जनसुनवाई करेंगे।