सनातन गो रक्षा दल ने निकाली रैली
सनातनगोरक्षा दल के तत्वावधान में सोमवार को गोवंश की रक्षा सेवा करने के उद्देश्य से शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर में हवन का आयोजन आचार्य योगेंद्र आर्य के सानिध्य में किया गया। इसके बाद गोवंश को बचाने की अपील के साथ रैली निकाली गई, जिसमें नागरिकों को पॉलिथीन बैग्स का उपयोग नहीं करने की सीख दी गई। सनातन गोरक्षा दल के बैनर तले शिवाजी नगर से निकाली रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर परिषद परिसर में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर छोगालाल बाेहरा, धनराज आर्य, कुंदन चौहान, पार्षद राजेंद्रपाल, सुरेंद्रसिंह जोधा, कैलाश गौड़ सहित कई गोभक्त मौजूद थे। कार्यक्रम के तहत नगर परिषद के टाउन हॉल में गोरक्षा दल नगरपरिषद के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, आचार्य योगेंद्र आर्य, सुरजनदास महाराज साध्वी डाॅ. कमल दीदी मौजूद थी। दल के संगोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रीय गोरक्षा दल हरियाणा के उपाध्यक्ष योगेंद्र आर्य ने गाय को मां का दर्जा देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पॉलिथिन पर रोक लगाने की वकालत भी की। इस दौरान संत तीर्थगिरी महाराज ने कत्लखानों को बंद करने इनकी सख्ती के लिए कानून लागू करने की मांग की। इसी तरह साध्वी कमल दीदी विधायक ज्ञानचंद पारख ने गोमाता में निवास कर रही देवी देवताओं का वर्णन किया।
अौर इनके ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने की बात कही।
टाउन हॉल में आयोजित गोष्ठी में गोरक्षा का संकल्प दिलाते संत।
पाली. रैली निकालकर गोरक्षा का संदेश देते गोरक्षा दल के सदस्य। फोटाे| भास्कर