पाली| महावीरइंटरनेशनल एवं श्री राम हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में
पाली| महावीरइंटरनेशनल एवं श्री राम हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रवि इनाणिया एवं ब्रेन, स्वाइन रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश गोयल उनके सहयोगी अपनी सेवा देंगे। शिविर प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि शिविर में नि:शुक्ल परामर्श के साथ इसीजी भी नि:शुल्क की जाएगी। साथ ही शिविर में छाती दर्द, छाती में जकड़न, श्वास फूलने, मस्तिष्क रक्त धमनियों की जांच, सर की चोट वाले मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
नि:शुल्क परामर्श शिविर कल